Chhindwara News: गांधी गंज में निगम अध्यक्ष का प्रदर्शन, महापौर भी बैठे विरोध में

Chhindwara News: बेसमेंट में संचालित दुकानों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शहर की 54 कॉम्पलेक्स की 102 दुकानों की सीलबंदी करते हुए प्रशासनिक टीम ने सभी पर ताला जड़ दिया। सुबह से शुरु हुई प्रशासन की ये कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान कई जगहों पर प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली की घटना के बाद अवैध रूप से संचालित बेसमेंट पर कार्रवाई प्रस्तावित थी। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अधिकारियों का दल गठित किया था। जिसने बुधवार सुबह से कार्रवाई शुरु करते हुए 102 दुकानों को सील कर दिया।

Update: 2024-10-17 08:30 GMT

Linked news