देश को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करना चाहता हूं - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि "देशवासी भ्रष्टाचार की दीमक से परेशान रहे हैं। हर स्तर के भ्रष्टाचार ने लोगों के विश्वास को तोड़ा है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ा है। मैं जानता हूं कि इसकी कीमत मुझे चुकानी पड़ती है। मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जाता है, लेकिन राष्ट्र से बड़ी मेरी प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है। देश के सपनों से बड़ा मेरा सपना नहीं हो सकता है। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई शुरू होगी। मैं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भय का माहौल पैदा करना चाहता हूं।" 

उन्होंने आगे कहा, "हमारे देश में कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। खुलेआम इसका जय जयकार कर रहे हैं। ये समाज के लिए चुनौती बन गया है।" 

Update: 2024-08-15 03:55 GMT

Linked news