पन्ना-सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को फल वितरित कर रक्तदान किया गया। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। 15 दिन तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है।

यह भी पढ़े -सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

Update: 2024-09-18 06:30 GMT

Linked news