Jabalpur News: दीप पर्व से पहले पुष्य नक्षत्र 24 को सोना-चांदी और अचल संपत्ति की खरीद के लिए लाभकारी

Jabalpur News: दीपावली महापर्व के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र आ रहा है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी गुरुवार को होने से इसे गुरु पुष्य कहा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं स्थायी और सर्वश्रेष्ठ फलदायी मानी जाती हैं। इस दौरान हर प्रकार की खरीदी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 बजे से होगी। यह 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी और शुरू किए गए व्यापार में बढ़ोतरी होती है। पुष्य नक्षत्र में शिव-पार्वती, इंद्र और भैरव देव की पूजा से धन-संपत्ति, वैभव और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

Update: 2024-10-05 10:01 GMT

Linked news