Jabalpur News: हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा नगर निगम, जमकर प्रदर्शन

Jabalpur News: शहर में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने हुँकार भरी। प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सिविक सेंटर में एकत्रित हुए। जहाँ आम सभा में वक्ताओं ने केन्द्र, राज्य व नगर सत्ता पर निशाना साधा। सभा के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय पहुँचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर्ताओं ने कहा कि शहर में व्याप्त जन समस्याओं का यदि एक माह के अंदर समाधान नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Update: 2024-09-25 11:55 GMT

Linked news