Seoni News-पिकअप की टक्कर से दस लोग घायल

Seoni News: सिवनी & आदेगांव थाना अंतर्गत परासिया गांव के पास रविवार तडक़े नेशनल हाईवे के किनारे खड़े मजदूरों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दस मजदूर घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया। यहां से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परासिया गांव के मजदूर हाईवे के किनारे खड़े होकर नागपुर जाने के लिए बस या ट्रक का इंतजार कर रहे थे, तभी मुंगवानी की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने मजदूरों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े -पिकअप की टक्कर से दस लोग घायल

Update: 2024-09-23 07:45 GMT

Linked news