Sona - Chandi Ka Bhav: करवाचौथ के पहले सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानिए कितनी घट गई कीमतें

  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 22 कैरेट सोने का भाव भी 70,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 95,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-16 06:01 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के शुरू होने से लेकर समापन तक सोना-चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन, करवाचौथ के पहले ही पीली और सफेद धातु के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज (16 अक्टूबर 2024, बुधवार) लगातार तीसरे दिन सोने के रेट में हल्की कमी देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में करीब 200 रुपए तक की कमी आई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोने का भाव भी 70,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गए हैं। बात करें चांदी की तो इसका भाव 95,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। हालांकि, जानकारों की मानें तो सोना और चांदी के भाव में दीवाली तक तेजी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

70,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

70,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

70,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भुवनेश्वर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

70,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

Tags:    

Similar News