Gold- Silver Rate Update: नवरात्रि के आठवें दिन सोने- चांदी की चमक हुई कम, यहां जानें देश के प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

  • चांदी की कीमत 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
  • 22 कैरेट सोने का भाव भी 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 08:48 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा पर्व के दो दिन शेष बचे हैं और इससे पहले ही सोने-चांदी (Gold- Silver) की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। आज (10 अक्टूबर 2024, गुरुवार) भी देश में सोने के भाव में करीब 800 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों पर गौर करें तो यह लगातार चौथा दिन है जब सोने की कीमतें नीचे खिसकी हैं। हालांकि, कल शाम के समय पीली और सफेद धातु के रेट में तेजी देखने को मिली थी।

आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव भी 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह चांदी के भाव भी कम हुए हैं। 

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 70,440 रुपए प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में आज 22 कैरट सोने का भाव 70,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरट गोल्ड की कीमत 76,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

बात करें कोलकाता की तो यहां 22 कैरट सोने का रेट 70,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरट गोल्ड की कीमत 76,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चैन्नई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

आज चैन्नई में 22 कैरट सोने का भाव 70,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 24 कैरट गोल्ड की कीमत 76,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

आज 22 कैरट सोने की कीमत अहमदाबाद में 70,340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं यहां 24 कैरट गोल्ड का भाव 76,730 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

राजस्थान के जयपुर में भी 22 कैरट सोने की कीमत घटकर 70,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरट गोल्ड का रेट 76,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

उप्र की राजधानी में 22 कैरट सोने का रेट आज 70,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरट गोल्ड का दाम 76,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

बिहार के पटना में भी 22 कैरट गोल्ड का रेट कम होकर 70,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरट सोने की कीमत 76,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी का रेट

बात करें चांदी के भाव की तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसमें कल के मुकाबले करीब 2000 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट आई है। जिसके बाद इसका भाव 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, जानकारों की मानें तो सोना और चांदी के भाव में दीवाली तक तेजी देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News