Forbes List: मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, देखें टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

  • अंबानी की कुल नेट वर्थ 10.8 हजार करोड़ डॉलर है
  • गौतम अडानी की कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर हो गई
  • 23.4 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर बजाज फेमिली

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 10:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्स के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दरअसल, फोर्ब्‍स की साल 2024 के 100 सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में उनका नंबर टॉप पर है। उनकी कुल नेट वर्थ 10.8 हजार करोड़ डॉलर है, जिसके साथ वह दुनिया भर के अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर है। हाल ही में हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी यह जानकारी शेयर की है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अमीरों की दौलत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की कुल नेट वर्थ पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। आइए जानते हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीरों की लिस्ट...

दूसरे स्थान पर अडानी

फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति में 48 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर हो गई है।

तीसरे स्थान पर जिंदल

सबसे अमीर लोगों की सूची में ​तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की मालकिन सावित्री जिंदल हैं। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 19.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 43.7 अरब डॉलर हो गई है।

चौथे नंबर पर नादर

फोर्ब्स की लिस्ट में चौथा नंबर टेक इंडस्ट्री के दिग्गज शिव नागर को रखा गया है। उनकी संपत्ति में 10 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके बाद उनकी कुल नेट वर्थ 40.2 अरब डॉलर हो गई है।

पांचवें स्थान पर संघवी

भारत के 100 सबसे अमीरों में पांचवें स्थान पर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप संघवी हैं। उनकी कुल संपत्ति 19 अरब डॉलर से बढ़कर 32.4 अरब डॉलर हो गई है।

छठवें स्थान पर दमानी

इस साल अमीरों की लिस्ट में छठवें नंबर पर प्रमुख निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के संस्थापक राधाकिशन दमानी हैं। उनकी कुल संपत्ति 31.5 अरब डॉलर है।

सातवें नंबर पर मित्तल

फोर्ब्स की लिस्ट में भारतीय अमीरों में सातवां नंबर टेलीकॉम सेक्‍टर के दिग्‍गज उद्योगपति सुनील मित्‍तल का है। उनकी कुल नेट वर्थ 30.7 अरब डॉलर है।

आठवें नंबर पर बिड़ला

देश के सबसे अमीरों की सूची में आठवां नंबर आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का है। उनकी कुल संपत्ति 24.8 अरब डॉलर है।

नौवें नंबर पर पूनावाला

फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर भारतीयों की सूची में टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस पूनावाला हैं। उनकी कुल संपत्ति 24.5 अरब डॉलर है।

दसवें नंबर पर बजाज

देश की सबसे अमीर फैमिली की लिस्‍ट में दसवें नंबर नीरज बजाज के नेतृत्व वाली बजाज फैमिली का है। उनकी कुल नेट वर्थ 23.4 अरब डॉलर है। 

Tags:    

Similar News