IPL 2025 Teams Retention Live: धोनी, कोहली और रोहित हुए रिटेन, राहुल और श्रेयस को किया रिलीज, देखिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

- धोनी, कोहली और रोहित हुए रिटेन
- राहुल और श्रेयस को किया रिलीज
- चेन्नई की ओर से अगला सीजन खेलते नजर आएंगे माही
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गईं है। आईपीएल की सभी फ्रैंचाइजीयों ने अपने रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई और गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। बता दें, वो खिलाड़ी जिन्हें क्रिकेट फैंस इस सीजन में खेलता देखना चाहते हैं वह नजर आएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपयों में रिटेन किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ और आरसीबी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपयों में रिटेन किया है।
दूसरी ओर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। अब पंत मेगा ऑक्शन में धमाल मचाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कई टीमें उन्हें खरीदने के लिए इच्छुक हैं। इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उनके फ्रैंचाइजीयों ने रिटेन नहीं किया।
Live Updates
- 31 Oct 2024 5:58 PM IST
लखनऊ ने अपने कप्तान केएल राहुल को किया रीलिज
लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट-
निकोलस पूरन- 21 करोड़
रवि बिश्नोई- 11 करोड़
मयंक यादव- 11 करोड़
मोहसिन खान- 4 करोड़
आयुष बदोनी- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:56 PM IST
कोलकाता ने सबसे ज्यादा 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन
कोलकाता नाईट रायडर्स की रिटेंशन लिस्ट-
रिंकू सिंह- 13 करोड़
आंद्रे रसल- 12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती- 12 करोड़
सुनील नरेन- 12 करोड़
हर्षित राणा- 4 करोड़
रमनदीप सिंह- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:53 PM IST
पंजाब ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को किया रिटेन
पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट-
शशांक सिंह- 5.5 करोड़
प्रभसिमरन सिंह- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:51 PM IST
हेनरिक क्लासन इस सीजन में रिटेन होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट-
हेनरिक क्लासन- 23 करोड़
पैट कमिंस- 18 करोड़
अभिषेक शर्मा- 14 करोड़
ट्रेविस हेड- 14 करोड़
नितीश कुमार रेड्डी- 6 करोड़
- 31 Oct 2024 5:49 PM IST
विराट कोहली बने रिटेन होने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की रिटेंशन लिस्ट-
विराट कोहली- 21 करोड़
रजत पाटिदार- 11 करोड़
यश दयाल- 5 करोड़
- 31 Oct 2024 5:47 PM IST
राजस्थान ने संजू को किया रिटेन
राजस्थान रॉयल्स की रिटेंशन लिस्ट-
संजू सैमसन- 18 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 18 करोड़
रियान पराग- 14 करोड़
ध्रुव जुरेल- 14 करोड़
सिमरन हेटमायर- 11 करोड़
संदीप शर्मा- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:44 PM IST
रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में राशिद गुजरात के सबसे महंगे प्लेयर
गुजरात टायटंस की रिटेंशन लिस्ट-
राशिद खान- 18 करोड़
शुभमन गिल- 16.5 करोड़
साई सुदर्शन- 8.5 करोड़
राहुल तेवतिया- 4 करोड़
शाहरुख खान- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:41 PM IST
अगले सीजन में नजर आएंगे माही
चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट-
महेंद्र सिंह धोनी- 4 करोड़
ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़
रविंद्र जडेजा- 18करोड़
मथीशा पथिराना- 13 करोड़
शिवम दुबे- 12 करोड़
- 31 Oct 2024 5:39 PM IST
दिल्ली ने नहीं किया ऋषभ को रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स कि रिटेंशन लिस्ट-
अक्षर पटेल- 16.5 करोड़
कुलदीप यादव- 14.25 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स- 10 करोड़
अभिषेक पोरेल- 4 करोड़
- 31 Oct 2024 5:35 PM IST
मुंबई ने बुमराह पर खर्च किए सबसे ज्यादा रुपए
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने के लिए मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
Created On :   31 Oct 2024 3:32 PM IST