दिल्ली में सरेआम हमलावरों ने दो महिलाओं को मारी गोली, मौत

By - Bhaskar Hindi |18 Jun 2023 5:30 PM IST
- दिल्ली में हमला
- दिल्ली में चली गोली
- महिलाओं की मौत
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में कर दी। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई को मारने के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर पुलिस पहुंची और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी साउथ ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।
दिल्ली DCP साउथ वेस्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें आज सुबह आर.के. पुरम थाने में गोली चलने की PCR कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। 2 महिलाओं के ऊपर गोली चली थी। मामले में अभी तक 3 लोगों (अर्जुन, माइकल और देव ) को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Created On :   18 Jun 2023 5:30 PM IST
Next Story