- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ...
जबलपुर: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ आयोजन

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2024 6:21 PM IST
- पीड़ित मानवता के लिए किया रक्तदान
- कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने की
- समन्वय सेवा केन्द्र में व्याख्यानमाला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मप्र जन अभियान परिषद् द्वारा समन्वय सेवा केन्द्र में व्याख्यानमाला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने की।
जन अभियान परिषद् उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, विधायक नीरज सिंह, डॉ कैलाश गुप्ता, वेद प्रकाश, ननि अध्यक्ष रिकुंज विज, इंद्रजीत सिंह भाटिया मंचासीन रहे। स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सर्वधर्म समभाव के वाहक थे।
इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान किया।
इस अवसर पर रवि बर्मन, प्रदीप कुमार तिवारी, नितिन भाटिया उपस्थित रहे।
Created On :   13 Jan 2024 4:03 PM IST
Next Story