Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
15 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 16 Feb 2025 12:58 AM IST

    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिए दोनों नेताओं के बीच किस बात पर हुई चर्चा

    राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को पटना पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास को लेकर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। इस दौरान कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार के विकास को लेकर बराबर चिंतित रहते हैं और विकास को लेकर प्रयास भी करते हैं। कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की।

  • 16 Feb 2025 12:32 AM IST

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर उपराज्यपाल सक्सेना, सीएम आतिशी ने जताया दुख

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर उस वक्त भगदड़ मच गई जब प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी ने घटना में घायल लोगों के प्रति दुख जताया है।

  • 16 Feb 2025 12:08 AM IST

    भारतीयों को लेकर अमेरिका से और भी विमान आएंगे रवनीत बिट्टू

    अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर देश में सियासत गर्म है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अभी अमेरिका से और भी जहाज आने हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में लैंड करेंगे।

  • 15 Feb 2025 11:51 PM IST

    फिर कुछ भूले रोहित

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम दुबई पहुंच गई है। बता दें, पाकिस्तान की मेजबानी में आगामी 19 फरवरी से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलने वाली है। शनिवार को दुबई में लैंड होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रोहित अपनी कोई चीज भूल गए हैं। 

  • 15 Feb 2025 11:32 PM IST

    केजरीवाल के 'शीशमहल' आवास पर सियासत गर्म, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी बोला हमला

    केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास) की जांच के आदेश दिया है। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार से दिल्ली को धोखा दिया। कोरोना काल में दिल्ली जिस तरह से ऑक्सीजन और बाकी सुविधाओं के लिए भटकती रही लेकिन उस दौरान नैतिकता को ताक पर रखकर शीश महल बनाया गया, ऊपर से 8-10 गुना ज्यादा बजट लगाकर अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ा अपराध किया।

  • 15 Feb 2025 10:58 PM IST

    मुंबई को मात देकर जीती दिल्ली

    वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेटों से जीत दर्ज कर ली है।

  • 15 Feb 2025 10:49 PM IST

    भाजपा मुख्यालय में चल रही महासचिवों की बैठक खत्म

    भाजपा मुख्यालय में चल रही महासचिवों की बैठक खत्म हो गई है। 

  • 15 Feb 2025 10:35 PM IST

    पप्पू यादव तीन दशक पुराने आचार संहिता केस में गाजीपुर कोर्ट से बरी हो गए

    बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को तीन दशक पुराने आचार संहिता केस में गाजीपुर कोर्ट से बरी हो गए। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 30 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी। 

  • 15 Feb 2025 10:29 PM IST

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा - बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों पर कहा, "पूरे छत्तीसगढ़ की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को और जनता को हम बधाई देते हैं। इसके लिए हम विष्णु देव साय की सरकार को श्रेय देते हैं। जनता ने जो विश्वास किया है उस पर भाजपा की स्थानीय सरकार खरी उतरेगी।"

    उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा, भ्रष्टाचार किया, अन्याय किया और विकास को रोक दिया था।"

  • 15 Feb 2025 10:20 PM IST

    फिट हुए बेन डकेट

    पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले इंग्लिश टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम के ओपनर बैट्समैन बेन डकेट अब बिलकुल फिट हो चुके हैं। अब वह चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड की टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी इंग्लैड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी थी।  

Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story