Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 12:45 PM IST
अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े
- 1 Feb 2025 12:35 PM IST
न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए बड़ा ऐलान
संसद में वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा है कि, 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास किया जाएगा।
- 1 Feb 2025 12:30 PM IST
MSME के लिए लोन गारंटी कवर बढ़ाया
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने कहा है कि, MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए होगा।
- 1 Feb 2025 12:25 PM IST
बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा
बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट दोगुनी की जाती होगी। उनके लिए ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है।
- 1 Feb 2025 12:20 PM IST
मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने कहा है कि, 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- 1 Feb 2025 12:15 PM IST
ईवी और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी
बजट सत्र 2025 में वित्त मंत्री ने बैट्री को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल और मोबाइल की बैट्री सस्ती होने की बात कही है।
- 1 Feb 2025 12:10 PM IST
LED-LCD टीवी सस्ते होंगे
आम बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि, LED-LCD टीवी की कीमतें अब कम होंगी, इसके लिए इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।
- 1 Feb 2025 12:05 PM IST
गंभीर बीमारियों की 36 दवाइयां ड्यूटी फ्री मिलेंगी
संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाइयां ड्यूटी फ्री मिलेंगी।
- 1 Feb 2025 12:00 PM IST
सभी सरकारी स्कूलों में मिलेगी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
- 1 Feb 2025 11:55 AM IST
अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा
बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST