सिवनी: पत्नी मायके से नहीं आई तो खाया चूहामार, जिला अस्पताल मेेंं भर्ती, अरी की घटना

By - Bhaskar Hindi |21 July 2024 2:24 PM IST
- मायके से पत्नी के ना आने पर पती ने खाया चूहामारा
- जिला अस्पताल में कराया भर्ती
- अरी थाना अंतर्गत खमरिया गांव की घटना
डिजिटल डेस्क, सिवनी। अरी थाना अंतर्गत खमरिया गांव में एक व्यक्ति ने इसीलिए चूहामार दवा का सेवन कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि खमरिया निवासी मनोज यादव (36) की पत्नी 13 जुलाई को घूरवाड़ा में अपने मायके गई थी।
ससुराल नहीं आने पर मनोज उसे बार-बार फोन कर घर आने को कहता था। पत्नी के घर न आने को लेकर परेशान मनोज ने घर पर रखा चूहामार का सेवन कर लिया। उसकी बिगड़ती स्थिति को लेकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   21 July 2024 9:53 AM IST
Next Story