हर घर तिरंगा अभियान: टाउन हाल से गांधी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

टाउन हाल से गांधी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • पन्ना में टाउन हाल से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई
  • प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
  • जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, सुशील त्रिपाठी आशु महदेले उपस्थित रहे

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पन्ना में टाउन हाल से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बाइक पर सवार होकर निकले। यात्रा पंचम सिंह चौराहा होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट, अजयगढ चौराहा, बडा बाजार, गोविंद चौक, बल्देव चौक, सर्किट हाउस तिराहा, कोतवाली चौराहा, कुमकुम टॉकीज होकर गांधी चौक में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा गुनौर विधानसभा में दो तिरंगा यात्रायें निकाली गई। पहली तिरंगा यात्रा सिली तिराहा से साप्ताहिक बाजार तक और दूसरी मुख्य मार्ग गुनौर से मण्डी मोड तक निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह, नगर पालिका पन्ना की अध्यक्ष मीना पाण्डेय विष्णु पाण्डेय, नगर परिषद की अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, जय प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, सुशील त्रिपाठी आशु महदेले उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही छात्र-छात्रायें शामिल हुए।

Created On :   13 Aug 2024 7:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story