मर्डर मामला: हत्या करने क बाद गोवा भाग गए थे फरार आरोपी

हत्या करने क बाद गोवा भाग गए थे फरार आरोपी
  • पैसों की कमी आई तो घर आया
  • घर आते ही पुलिस ने दबोचा
  • लोकेशन मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से दबोच लिया। आरोपी हत्या करने के बाद गोवा भाग गए थे। पैसों की कमी हुई तो अपने घर पहुंचे। पुलिस को जैसे ही लोकेशन मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ज्ञात हो कि तीन अप्रैल की रात को बखारी निवासी विक्की हंस की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र भारती और वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। जबकि बंटू उर्फ जल्लाद नामदेव और जाविर खान फरार थे।पकड़े दो आरोपियों ने भी यही बताया कि विक्की उन्हें आए दिन दम देता रहता था।

इसीलिए चारों ने मिलकर उसे मारने की प्लानिंग कर दी थी। मौका मिलते ही उसे मार दिया। पुलिस ने हत्या के दौरान उपयोग में लाई गई वस्तुएं जब्त कर ली है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की है।

Created On :   8 April 2024 4:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story