घर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष, बाइक रैली से नगर में किया भ्रमण

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष, बाइक रैली से नगर में किया भ्रमण
  • घर-घर तिरंगा अभियान की हुई शुरूआत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है
  • युवा अपने घरों के साथ पडोसियों के घरों में भी तिरंगा फहराएं

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र पन्ना पहुंचकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई। सांसद शर्मा ने पन्ना स्थित अपने सांसद जन सुविधा केन्द्र में तिरंगा लगाया गया साथ ही साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत पन्ना शहर में निकाली गई विशाल बाइक रैली का उन्होंने नेतृत्व किया। पन्ना में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाई गई।

युवा संवाद कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर में तिरंगा पहुंचे इसके लिए सरकार प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी तिरंगा अभियान की सफलता के लिए सहयोग कर रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगायें। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी देश भक्ति से ओतप्रोत होकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भारत को आजादी कैसे मिली इसकी जानकारी हर युवा को होनी चाहिए। आजादी के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद अंग्रेजों के हाथ नहीं आए वह कहते थे कि आजाद हूं आजाद ही रहूंगा। अंग्रेजो से लड़ते-लड़ते उनकी बंदूक में अंतिम गोली बची तो स्वयं को मारकर शहीद हो गए। शर्मा ने कहा कि आजादी के उत्सव को सभी ऐतिहासिक रूप से मनायें। सभीयुवा अपने घरों के साथ पडोसियों के घरों में भी तिरंगा फहराएं।

Created On :   13 Aug 2024 7:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story