युवा सेना की कार्यकारिणी घोषित,हाडगे व अहिरराव बने शहर अधिकारी

Yuva Senas executive committee declared, Hadge and Ahirrao become city officers
युवा सेना की कार्यकारिणी घोषित,हाडगे व अहिरराव बने शहर अधिकारी
नागपुर युवा सेना की कार्यकारिणी घोषित,हाडगे व अहिरराव बने शहर अधिकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की युवा इकाई युवा सेना की शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आशीष हाडगे व पंकज अहिरराव को शहर युवा अधिकारी नियुक्त किया गया है। हाडगे को उत्तर, पश्चिम नागपुर व अहरिराव को पूर्व, मध्य नागपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में संदीप पटेल जिला समन्वयक उत्तर , पूर्व व मध्य नागपुर, सोनूसिंह गौर जिला समन्वयक उत्तर , पूर्व व मध्य नागपुर,  दीपक दामाणी जिला सचिव उत्तर, पूर्व व मध्य नागपुर, अब्बास शेख उत्तर, पूर्व व पश्चिम, मुल्लासिंह गौर उप जिला युवा अधिकारी, प्रवीण अहिरराव उपजिला युवा अधिकारी मध्य, छोटू राऊत पूर्व व समीर मेश्राम उपजिला युवा अधिकारी रामटेक विधानसभा, स्वप्निल वैश्य शहर समन्वयक, फतेहसिंह , बाबूसिंह गौर सचिव नियुक्त किए गए है। अन्य पदाधिकारियों में जीवन वर्मा, मनोज जरेल, अविनाश लोखंडे, धनराज लांडगे, रुषी तुली, पंकज साईखेडे, आशीष हटवार, आरिफ इकबाल शेख शामिल हैं।


 

Created On :   22 Feb 2023 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story