- Home
- /
- पांच सौ रुपए के लिए भरे बाजार में...
पांच सौ रुपए के लिए भरे बाजार में युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क, वर्धा। इतवारा बाजार परिसर में पैसे के विवाद में निलेश वालमांढरे (42) निवासी इतवारा बाजार ने रुपेश खिल्लारे (32) निवासी इतवारा बाजार की धारदार चाकू से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निलेश को इतवारा बाजार परिसर से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुपेश खिल्लारे को शराब की लत होने के कारण उसकी पहचान परिसर निवासी निलेश वालमांढरे के साथ हुई। आरोपी निलेश वालमांढरे का रुपेश के घर आना-जाना लगा रहता था। पिछले माह रुपेश ने निलेश वालमांढरे से 3 हजार रुपए घर काम के लिए उधार लिया था। जिसमें से 2 हजार 500 रुपए वापस लौटा दिया था, लेकिन घर की परिस्थिति के चलते 500 रुपए नहीं लौटाने के कारण आरोपी निलेश को रुपेश जहां मिलता उसके साथ गालीगलौज करता था। सोमवार की रात 8 बजे निलेश रुपेश के घर आया था। जिसके पश्चात उसने पैसे की मांग की और विवाद शुरू किया। बात इतनी बढ़ गई कि निलेश ने रुपेश को चाकू मार दिया। जिससे रुपेश की मौत हो गई।
Created On :   20 Oct 2021 12:10 PM IST