करही में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मामला संदिग्ध, परिजनों ने लगाए आरोप

By - Bhaskar Hindi |4 May 2023 10:44 AM IST
पवई करही में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मामला संदिग्ध, परिजनों ने लगाए आरोप
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पवई थाना के ग्राम करही में 40 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करही निवासी इंद्रपाल सिंह पिता बुद्ध सिंह उम्र 40 वर्ष का शव पेड़ से फांसी से झूलता हुआ पाया गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए शव विच्छेदन गृह पवई भिजवाया गया। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   4 May 2023 10:44 AM IST
Next Story