- Home
- /
- देशी बनावट पिस्तौल से सीने पर गोली...
देशी बनावट पिस्तौल से सीने पर गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नाशिक। सातपुर कॉलोनी निवासी एक युवक ने अपने सीने पर देशी बनावट पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सातपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक का नाम रोहित राजेंद्र नागरे (28, रा. शिवनेरी चौक, सातपुर कॉलोनी, सातपुर) है, जो बीती रात 12 बजे घर से किसी को कुछ कहे बिना पल्सर (क्र.एम.एच.-15/एफ.जे.-4687) लेकर निकल गया। शनिवार अलसुबह 4 बजे के आस पास सातपुर औद्योगिक वसाहत और भवर मला से जाने वाले नाला के पास एक पेड़ के नीचे देशी बनावट पिस्तौल से अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस ने घटना स्थल से देशी बनावट की पिस्तौल और बाइक जब्त की।
पिस्तौल में एक ही गोली थी। रोहित का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने फोन कॉल्स सहित अन्य जानकारी के लिए रोहित का मोबाइल कब्जे में लिया। वाट्स एप स्टेटस देखने के बाद पता चला की सभी स्टेटस प्रेमभंग या प्रेम प्रकरण को लेकर आत्महत्या करने का प्राथमिक अंदाज पुलिस ने व्यक्त किया। सातपुर पुलिस ने अकस्मित मौत का मामला दर्ज किया। रोहित ने आत्महत्या की या फिर आत्महत्या दर्शाकर कर उसकी हत्या की गई? रोहित के पास देशी बनावट की पिस्तौल कहां से आई? यह सवाल खड़े हो गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नखाते, सातपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर मोरे, गंगापुर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंचल मुदगल आदि घटना स्थल पहुंचकर जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Created On :   13 Feb 2021 7:30 PM IST