- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़वानी
- /
- आपकी जानकारी गलत है, नहीं होते हैं...
आपकी जानकारी गलत है, नहीं होते हैं अंग्रेजी भाषा में 26 अल्फाबेट!

डिजिटल डेस्क | बड़वानी जब यह प्रश्न पूछा जाता है कि अंग्रेजी में कितने अल्फाबेट होते हैं तो अधिकांश व्यक्ति इसका जवाब देते हैं- छब्बीस। जबकि यह उत्तर सही नहीं है। अंग्रेजी भाषा में छब्बीस अल्फाबेट नहीं होते हैं, बल्कि एक ही अल्फाबेट है। अल्फाबेट का मतलब होता है - वर्णमाला। अंग्रेजी सहित दुनिया की सभी भाषाओं में एक ही अल्फाबेट यानी वर्णमाला होती है। एक वर्णमाला में अनेक अक्षर होते हैं। जैसे हिन्दी में 52 अक्षर या वर्ण हैं। इसी तरह अंग्रेजी में 26 लेटर्स या अक्षर है। एक अल्फाबेट और उस अल्फाबेट में 26 अक्षर हैं। तो इस प्रष्न का कि अंग्रेजी में कितने अल्फाबेट हैं, सही उत्तर होगा-एक। ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे (एम. ए. अंग्रेजी साहित्य)ने ऑनलाइन परिचर्चा एवं इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थियों को बताई।
यह आयोजन प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने बताया कि इस तरह की अनेक गलत सूचनाओं को व्यक्ति अपने साथ रखकर यथाप्रसंग लिखते या बोलते रहते हैं। इनकी तरफ युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए कॅरियर सेल ने नवाचार करते हुए एक श्रृंखला प्रारंभ की है। इस श्रृंखला का शीर्षक है- ‘आपकी जानकारी गलत है।’ इसके अंतर्गत आगामी दिनों में ऐसे अनेक तथ्यों को स्पष्ट किया जायेगा, जिनके बारे में प्रायः गलत सूचनाएं प्रचलित हैं। इस श्रृखला को आयोजित करने में जितेंद्र चौहान, किरण वर्मा, अंकित काग, सलोनी शर्मा सहयोग दे रहे हैं।
Created On :   22 July 2021 4:17 PM IST