- Home
- /
- राजस्व विभाग के कर्मचारियों के...
राजस्व विभाग के कर्मचारियों के आंदोलन से कामकाज प्रभावित

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे जिले के राजस्व विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह ठप रहे। इस कारण नागरिक भी परेशान रहे।
बता दें कि, गड़चिरोली जिले में कुल 6 एसडीएम कार्यालय हैं, जिसमें गड़चिरोली, कुरखेड़ा, अहेरी, चामोर्शी, एटापल्ली और देसाईगंज का समावेश है। इन सभी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है। पिछले 2 वर्ष से वरिष्ठ लिपिक व मंडल अधिकारी संवर्ग से नायब तहसीलदार संवर्ग में पदोन्नति प्रक्रिया ठप है। वहीं राजस्व सहायकांे के पद भी रिक्त होने के कारण कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर इन्हीं मांगों को मनवाने के लिए 21 मार्च, 23 मार्च और 28 मार्च को कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। बावजूद इसके सरकारी स्तर पर आंदोलन पर अनदेखी की गयी। इसी कारण सोमवार से समूचे जिलेभर में राजस्व कर्मचारियों बेमियादी हड़ताल शुरू की है। गुरुवार को चौथे दिन भी यह हड़ताल जारी है, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित होने लगा है।
Created On :   8 April 2022 3:20 PM IST