महिला स्व सहायता समूह संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क,अजयगढ़ नि.प्र.। प्रंतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मे आवाहन पर आज स्व सहायता समूह महासंघ अजयगढ इकाई द्वारा ब्लॉक के समस्त स्व सहायता समूह संचालको एवं रसोईयों के साथ तहसील कार्यालय अजयगढ में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार अहिरवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया तथा साथ ही साथ हड़ताल के चलते सांझा चूल्हा कार्यक्रम को बंद रखा गया है। ज्ञापन के माध्यम से संघ द्वारा मांग की गई है कि रसोईयों का मानदेय २००० रूपए से बढक़र ६००० रूपए किया जाये। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम हेतु व्यय राशि प्राथमिक खण्ड के प्रत्येक विद्यार्थाी के मान से १० रूपए एवं माध्यमिक शाला के प्रत्येक विद्यार्थी के मान से १५ रूपए समूहों को प्रदान की जाये एवं खद्यान की उपलब्धता में जो गडबडिय़ां हो रही है उन्हें रोका जाये ज्ञापन से पूर्व समूह से जुडी महिलओं एवं रासोईयों द्वारा रामलीला मैदान से रैली निकाली गई जयस्तंभ चौक में कुछ समय तक चक्का जमा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से संघ की जिला अध्यक्ष रचना राजे तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पलता राजेन्द्र सिंह यादव सहित मुन्नी रामआसारे अहिरवार, मालती सिह ,चन्द्र पाल यादव, संगीता, अक्षय द्विवेदी, रज्जी पुष्पेन्द्र दुबे, पुनीता लाला राम लोध, ओम कुमारी, राविन्द्रा अवस्थी, ममता रज्जू अवस्थी, सहित बडी संख्या में महिलायें शामिल थी।
Created On :   22 Feb 2023 4:47 PM IST