- Home
- /
- पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी थीं...
पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी थीं महिलाएं, उसी पर गिरी गाज

डिजिटल डेस्क,वणी(यवतमाल) | खेत में काम कर रहीं किसान की मां, पत्नी समेत अन्य एक किसान महिला मजदूर गाज गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए इन महिलाओं ने जिस पीपल के पेड़ का सहारा लिया था, उसी पेड़ पर गाज गिर जाने से तीनों झुलस गईंं। घटना सोमवार दोपहर 2.30 बजे तहसील के ग्राम चिखलगांव परिसर में घटी।
घायलों के नाम चिखलगांव निवासी मीरा बोढाले, प्रतिभा बोढाले और लीना वाढई हैं। तीनों महिलाएं चिखलगांव के किसान संजय बोढाले के खेत में सोमवार दोपहर के समय काम कर रही थीं। करीब 2.30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं खेत में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी बच पेड़ पर अचानक गाज गिरी। जिसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं में किसान की मां, पत्नी और अन्य महिला शामिल हैं। तीनों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बता दें कि सोमवार दोपहर शहर और परिसर में अचानक तेज बारिश शुरू हुई। तहसील में किसान सोयाबीन और कपास की फसल निकालने के काम में जुटे हंै। लेकिन बे-मौसम बारिश ने किसानों को परेशान कर रखा है। खरीफ मौसम में प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जो थोड़ी फसल बची है वह भी लौटती बारिश में चले जाने की आशंका किसान जता रहे हैं।
Created On :   18 Oct 2022 5:33 PM IST