- Home
- /
- महिलाओं ने सराफा दुकान से उड़ाए...
महिलाओं ने सराफा दुकान से उड़ाए जेवरात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तीन महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। महिलाओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लॉकेट की कीमत 24 हजार रुपए
नई शुक्रवारी निवासी सर्राफा व्यापारी नरेश चित्रीव (45) की घर में ही सर्राफा दुकान है। दो दिन पहले नरेश की दुकान में तीन महिलाएं सोने का लॉकेट खरीदने आईं थीं। महिला कर्मचारी ने उन्हें सोने के लाॅकेट का सेट दिखाया। इस दौरान उक्त महिलाओं में से किसी एक ने नजर बचाकर एक सोने का लॉकेट चुरा लिया। लॉकेट की कीमत 24 हजार रुपए बताई जा रही है। महिलाओं के जाने के बाद सेट में एक लॉकेट कम पाए जाने पर चोरी का खुलासा हुआ। मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाल रही है।
Created On :   29 Sept 2021 12:54 PM IST