- Home
- /
- खेत के कुएं में मिला महिला का शव,...
खेत के कुएं में मिला महिला का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी

By - Bhaskar Hindi |25 Aug 2021 9:11 AM IST
पांच वर्ष हुआ था विवाह खेत के कुएं में मिला महिला का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी
डिजिटल डेस्क, माजलगांव। दिंदुड पुलिस थाना अतर्गंत खेत के एक कुएं में 26 वर्षीय महिला शव मिलने से मचा हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी किंतु आपसी विवाद के चलते वह अपने माता -पिता के यहां आनंदगांव तहसील माजलगांव में रहती थी। सुूबह आनंदगांव के एक खेत के कुएं में कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई देने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर प़ंचनामा कर शव माजलगांव शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे जांच पुलिस कर्मी घोडे कर रहे है।
Created On :   25 Aug 2021 2:40 PM IST
Next Story