- Home
- /
- मुंबई से यवतमाल लौटी महिला की...
मुंबई से यवतमाल लौटी महिला की कोरोना से मौत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल । पहले मरकज कनेक्शन बाद मुंबई कनेक्शन ने यवतमालवासियों को हलाकान करना शुरू किया है। शनिवार को एक कोरोना पजिटिव महिला की मौत हो गई व नया एक और पाजिटिव मिला है। मुंबई से लौटी उमरखेड के नागपुर निवासी 42 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की आज मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रहीं थी। इसके बावजूद स्थानीय चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। मगर असफलता हाथ लगी। यवतमाल जिले में कोरोना पाजिटिव इस महिला को शुक्रवार के तड़के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। पहले इस महिला को नागापुर गांव के स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया था। उसका थ्रोट स्वैब सैम्पल नागपुर जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट कल शुक्रवार को मिली थी। जिससे वह पाजिटिव पायी गई थी। उसे पहले पुसद के कोविड सेंटर में दाखिल किया गया था। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने से उसे यवतमाल केे आइसोलेशन कक्ष में दाखिल कराया गया।
आज तड़के उसकी मौत यवतमाल जिले में पहली मौत है। उमरखेड की यह महिला अपने परिजनों के साथ कुछ दिन पहले मुंबई से लौटी थी। उसे स्कूल में ही रखा गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। 28 मई को उसे उमरखेड के निजी अस्पताल में लाया गया था। मगर उसकी तबीयत देख उसे चिकित्सकों ने पुसद रवाना किया। वहां के चिकित्सकों ने उसे कोविड केअर सेंटर में भेजा। इस महिला में कोरोना के सांस लेने में तकलीफ का लक्षण पाया गया। गुरूवार की रात महिला अपने पति के साथ यवतमाल मेडिकल कॉलेज पहुंची। दोनों के थ्रोट स्वैब सैम्पल भेजे थे। जिसमें दोनों पाजिटिव पाए गए थे। । जिस स्कूल में इस महिला को क्वारेंटाइन किया गया था। वहां उसके संपर्क में 25 लोग आए थे। जिसमें उसके परिवार के 4 सदस्य शामिल थे। उसके संपर्क में आए 21 लोगों को मरसूल के कोविड सेंटर में दाखिल किया गया है। यह सभी लोग मुंबई से एक साथ यात्रा कर लौटे थे। जिससे इन सभी की फिर से जांच की जाएगी
मरकज के बाद मुंबई से फैला कोरोना
यवतमाल जिले में सर्वाधिक कोरोना फैलानेवाले में दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज सम्मेलन से लौटे तबलिगी जमाति थे। अब दूसरे नंबर पर मुंबई कनेक्शन के मरीज हैं। जिले में कुल 125 पाजिटिव अब तक मिले हैं। उनमें मरकज सम्मेलन से आए तबलिगी जमात के संपर्क में आए 97 मरीज, मुंबई कनेक्शन के 23 मरीज, दुबई के 3, पुणे 1 व अन्य 1 ऐसे कुल पाजिटिव 125 हो गए हैं।
Created On :   30 May 2020 6:04 PM IST