- Home
- /
- सर्पदंश से महिला की मौत, परिजन...
सर्पदंश से महिला की मौत, परिजन झाडफ़ूंक कराने अस्पताल से शव उठा ले गए

डिजिटल डोस्क छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र की एक महिला को रविवार दोपहर सर्पदंश की वजह से परिजनों ने जिला अस्पताल लाया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत से आवेशित परिजनों ने शव को झाडफ़ूंक के लिए जबरन वापस ले गए। झाडफ़ूंक से भी जब कुछ नहीं हुआ तो शाम लगभग सात बजे परिजन शव लेकर वापस अस्पताल लौटे। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पीएम के लिए मच्र्युरी में रखा है। सोमवार को मृतका का पीएम कराया जाएगा।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र की एक निवासी २८ वर्षीय महिला रविवार को घर में पुताई कर रही थी। इस दौरान सांप ने डंस लिया। पीडि़ता को परिजनों ने दोपहर लगभग ३.४० बजे जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा मचाया और झाडफ़ूंक कराने की बात कहकर शव अपने साथ लेकर चले गए। शाम लगभग ६.३० से ७ बजे के बीच परिजन दोबारा शव लेकर अस्पताल पहुंचे। समझाइश के बाद परिजन पीएम के लिए तैयार हुए। शव मच्र्युरी में रखा गया है। सोमवार को पीएम कराया जाएगा।
समझाइश के बाद भी नहीं माने परिजन-
अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतका के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की समझाइश दी थी। समझाइश के बाद भी परिजन नहीं माने और शव अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने झाडफ़ूंक के चक्कर में शव अपने साथ ले गए थे।
Created On :   17 Oct 2022 4:12 PM IST