जंगली हाथियों ने पुन: मचाया उत्पात, तोड़ दी दीवार 

Wild elephants created havoc again, broke the wall
जंगली हाथियों ने पुन: मचाया उत्पात, तोड़ दी दीवार 
आतंक जंगली हाथियों ने पुन: मचाया उत्पात, तोड़ दी दीवार 

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)।  ओड़िसा राज्य से गड़चिरोली जिले में पहुंचे जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है।   देर रात को हाथियों ने एक बार फिर तहसील के ग्राम चिखली में प्रवेश करने का प्रयास किया। मात्र गश्त पर तैनात वनकर्मियों द्वारा सायरन बजाने के कारण हाथी उल्टे पांव जंगलों की ओर लौट गये। इस बीच हाथियों ने चिखली निवासी नित्यानंद बुद्धे  नामक किसान के घर की एक दीवार को भी क्षति पहुंचायी। वहीं जंगलों की आेर लौटते समय हाथियों ने खेत की विभिन्न प्रकार की फसलों को भी पूरी तरह रौंद दिया। 

बता दें कि, जंगली हाथियों का यह झुंड अब दो दलों में बंट गया है। हाथियों का एक झुंड कुरखेड़ा तहसील के अरततोंड़ी जंगल क्षेत्र में होकर एक दल देसाईगंज तहसील के चिखली क्षेत्र में मौजूद है। बुधवार की देर रात जंगली हाथियों ने चिखली गांव में प्रवेश करने का प्रयास किया। किसान नित्यानंद बुद्धे ने अपने घर के आंगन में धान सूखाने रखा था। इस धान की महक से आकर्षित होकर हाथियों ने उनके घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस बीच उन्होंने बुद्धे  के घर की एक दीवार को भी क्षति पहुंचायी लेकिन वनकर्मियों द्वारा सायरन बजाने के बाद हाथियों ने उल्टे पाव जंगलों की ओर पलायन किया। जंगलों की ओर लौटते समय हाथियों ने खेतों की तुअर, उड़द, मक्का जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। वनविभाग के कर्मचारी दिन-रात इस क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। 
   

Created On :   17 Dec 2021 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story