- Home
- /
- चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की...
चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या

डिजिटल डेस्क, आर्णी (यवतमाल)। आर्णी तहसील के ग्राम सुकळी में पती ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्म समर्पण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कवठाबाजार निवासी चंद्रभान कथलेवाड के पुत्र विनोद के साथ सुकली ग्राम की सविता के साथ 27 मार्च 2014 में विवाह हुआ था। दोनों को दो पुत्रियां हैं। पिछले कुछ वर्षों से पति - पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। विवाद के चलते ही विनोद ने सविता को दिसंबर में मायके छोड़ आया था। एक माह बाद विनोद सुकळी ग्राम में रहने आ गया वह अलग टिनपत्रे का मकान बनाकर रहने लगा था। विनोद को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था इसके चलते सुकळी आने के बाद भी दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार की रात में भी विनोद घर आया और भोजन देने बोला उस समय भोजन बन रहा था जिस पर दोनों में कहा-सुनी हुई। भोजन कर दोनों अपनी बेटियों के साथ सो गए रात में पुन: दोनों में विवाद हुआ और विनोद ने सविता के गले में रस्सी बांध गला दबाया जिससे सविता की मौत हो गई लेकिन विनोद को यहां भी चैन नहीं आया और उसने तकिये से सविता का मुंह दबाए रखा। विनोद ने पत्नी का मृत शरीर पलंग पर डाला और दोनों बच्चियों के पास आकर सो गया।सुबह साढ़े पांच बजे मोटर साइकिल लेकर सीधा आर्णी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। थानेदार पितांबर जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक शिवराज पवार,अरूण पवार जमादार सिपाही अतुल पवार आदि ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया। उपविभागीय पुलिस अधिकारी आदित्य मिरखेलकर ने घटनास्थल जाकर भेट दी। आर्णी पुलिस ने विनोद रामचंद्र कथलेवाड (33) के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच आर्णी पुलिस कर रही है ।
Created On :   1 Aug 2022 2:38 PM IST