- Home
- /
- हमारे पास भ्रष्ट भाजपा नेताओं की...
हमारे पास भ्रष्ट भाजपा नेताओं की लिस्ट है- जयंत पाटील

By - Bhaskar Hindi |30 Sept 2021 11:26 AM IST
ईडी तथा सीबीआई कार्रवाई करे हमारे पास भ्रष्ट भाजपा नेताओं की लिस्ट है- जयंत पाटील
डिजिटल डेस्क, अहमदनगर । हमारे पास भी भाजपा के भ्रष्ट नेताओं की सूची है,ईडी तथा सीबीआई को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यह बात आज अहमदनगर जिले के दौरे पर आए महाराष्ट्र के जलसंधारण मंत्री तथा एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कही। उन्होंने स्वराज्य संस्था चुनाव तथा पार्टी संगठन की समीक्षा की एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए कड़ी मेहनत करने का निर्देश दिया । स्थानीय निकाय चुनावों तथा सरकार से कोंकण धरती पर पाथर्डी शेवगांव निर्वाचन क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
Created On :   30 Sept 2021 4:56 PM IST
Next Story