किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, खेतों में भरे पानी से सड़ गई धान की फसल

Water turned on farmers hopes, paddy crop rotted due to water filled in the fields
किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, खेतों में भरे पानी से सड़ गई धान की फसल
चिंता किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, खेतों में भरे पानी से सड़ गई धान की फसल

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  लगातार दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने धान उत्पादक किसानों को संकट में डाल दिया है। आरमोरी क्षेत्र के अधिकांश खेतों में जलभराव की स्थिति बन जाने से धान की फसल पूरी तरह भीग गयी है, जिससे  इस वर्ष किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। 

बता दें कि, इस वर्ष खरीफ सत्र के शुरुआती दौर में पर्याप्त बारिश के भरोसे किसानों ने धान की रोपाई की। वर्तमान में खेतों में लहलहा रही फसल को काटने की प्रक्रिया शुरू है।  इसी कालावधि में दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति बन गयी है। अधिकांश किसानों ने फसल को काटकर खेत में  सूखने के लिए छोड़ दी है लेकिन बारिश के चलते किसानों की फसल अब पूरी तरह बर्बाद हो गयी है। खेत में रखी धान की फसल सूखने के बजाए बारिश के पानी से पूरी तरह भीग गयी है। अब इन फसलों पर अंकुर निकलने लगे हैं। 

Created On :   17 Nov 2021 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story