- Home
- /
- काटेपूर्णा और वान बांध से रबी के...
काटेपूर्णा और वान बांध से रबी के लिए जलापूर्ति

डिजिटल डेस्क, महान, |हिवरखेड़(अकोला)। बार्शिटाकली तहसील के वारी हनुमान स्थित वान और बार्शिटाकली तहसील के महान स्थित काटेपूर्णा बांध से किसानों को रबी के मौसम में फसलों के लिए कैनल के जरिए पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों में राहत महसुस की जा रही है। बार्शिटाकली तहसील अंतर्गत आने वाले महान स्थित काटेपूर्णा बांध में सिंचाई के लिए हर साल जल आरक्षित किया जाता है। जिस के तहत रबी के मौसम के लिए भी किसानों को कैनल के जरिए जल छोड़ा जाता है। फिलहाल परिसर में रबी की बुवाई की गई है। लिहाजा सिंचाई के लिए बांध से पाणी छोड़ा जा रहाहै। महान बांध के सिंचाई वाल्व शुरू कर दिए गए है। 23 नवंबर को दोपहर ढाई बजे इस बांध से 250 घन फिट प्रति सेकंद से जल छोड़ा गया है। कैनल के जरिए यह पानी खेतों में पहुचाया जा रहा है। किसानों ने इस पर राहत महसुस की है। वहीं तेल्हारा तहसील के वान बांध से रबी के मौसम में के लिए किसानों के खेतों में जलापूर्ति शुरू की गई है। सिंचाई के लिए आरक्षित पानी में से कैनल द्वारा पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है। कैनल में अचानक पानी बढ़ने से कैनल और नदी किनारेवाले गांव के लोगों के सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।
Created On :   26 Nov 2022 5:29 PM IST