गोदाम पर छापा, 96 नायलॉन मांजा चकरी जब्त

Warehouse raided, 96 nylon manja chakri seized
गोदाम पर छापा, 96 नायलॉन मांजा चकरी जब्त
गोदाम पर छापा, 96 नायलॉन मांजा चकरी जब्त

डिजिटल डे्स्क, नागपुर। शहर में नायलॉन मांजा की चकरी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।   लकड़गंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर मस्कासाथ, इतवारी में एक गोदाम में छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गोदाम से 96 नायलॉन मांजा की चकरी सहित करीब 31 हजार रुपए का माल जब्त किया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार लकड़गंज पुलिस को शाम करीब 4.15 बजे गुप्त सूचना मिली कि, मस्कासाथ में प्रवीण यशवंत डांगरे का गोदाम है। गोदाम में नायलॉन मांजा की चकरियां रखी हैं। पुलिस के दस्ते ने डांगरे के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हर्षल नरेशराव चौरागड़े  (25), जुना बगड़गंज, लकडगंज और प्रवीण डांगरे (50), प्लॉट नं.-78, जुना बगड़गंज, गंगाबाई घाट रोड निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोदाम से विविध कंपनियों के 96 नायलॉन मांजा चकरी जब्त की हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ थानेदार पराग पोटे के नेतृत्व में सहयोगियों ने कार्रवाई की।
 

Created On :   5 Jan 2021 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story