- Home
- /
- वर्धा : भीषण गर्मी से दो हजार...
वर्धा : भीषण गर्मी से दो हजार मुर्गियों की मौत

डिजिटल डेस्क, देवली (वर्धा)। देवली तहसील के मलातपुर गांव के मुर्गीपालन केंद्र में लोडशेडिंग के कारण हवा नहीं मिलने से और भीषण गर्मी से तड़प कर करीब 2 हजार मुर्गियों की मौत हाे गई। जिससे किसान का हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। प्रकरण में देवली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गयी है। देवली तहसील के मलातपुर निवासी किसान सागर पजगाडे ने पूरक व्यवसाय के रूप में अपने ही खेत में 8 हजार की क्षमता वाला मुर्गीपालन केंद्र शुरू किया। इस के लिए किसान सागर पजगाडे ने बैंक ऑफ इंडिया से 15 लाख रुपए का कर्ज लिया था।
साथ ही मुर्गीपालन केंद्र का तापमान नियंत्रित रखने के लिए किसान ने शेड में तीन एक्झॉस्ट फैन व दो बड़े कूलर भी लगाए थे। साथ ही पानी का छिड़काव करने के लिए यंत्रणा भी लगायी थी। दौरान बिजली विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति खंडित की गई। करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति खंडित रहने से पोल्ट्री फार्म में तापमान को नियंत्रित रखने के लिए लगाए गए उपकरण भी बंद हो गए। इस कारण पोल्ट्रीफार्म का तापमान बढ़ता गया। तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी से तड़प कर करीब 1 हजार 970 मुर्गियों की मौत हो गयी। इस प्रकरण में किसान सागर पजगाडे ने देवली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पशवैद्यकीय अधिकारियों ने घटनास्थल को भेंट दी। इस समय बिजली आपूर्ति खंडित होकर पोल्ट्रीफार्म का तापतान बढ़ने से मुर्गियों की उष्माघात से मौत होने का प्राथमिक अंदाजा व्यक्त किया गया। इस नुकसान की भरपाई किस तरह की जाए, एेसा प्रश्न किसान के सामने निर्माण हुआ है।
Created On :   4 Jun 2022 6:31 PM IST