गुजरात के लूनावाड़ा में दो वाहनों में जोरदार भिडंत, 5 की मौत 22 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के लूनावाड़ा कोठा गांव के पास दो वाहनों के बीच हुई भिडंत में 5 लोगों की मृत्यु और 22 लोग घायल हुए हैं। महीसागर DSP राकेश बारोट ने बताया, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में जांच की जा रही है|
लूनावाड़ा के कोठा गांव के पास दो वाहनों के बीच हुई भिडंत में 5 लोगों की मृत्यु और 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को लूनावाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया है। मामले में जांच की जा रही है: महीसागर DSP राकेश बारोट, गुजरात pic.twitter.com/QnDDhroaa7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रहे कार और टेंपो की टक्कर हुई है| टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची| और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Created On :   22 Feb 2023 7:37 PM IST