- Home
- /
- दिनदहाड़े सब्जी व्यापारी पर फरसे से...
दिनदहाड़े सब्जी व्यापारी पर फरसे से हमला

डिजिटल डेस्क, अमरावती। साल के अंतिम चरण मेंं भी अपराधिक गतिविधियां बनी हुई है। किसी तरह घर में सो रहे एक सब्जी व्यापारी पर दिनदहाडे़ के फरसा से गले पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना उजागर हुई है। नागपुरी गेट पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद दो अज्ञात हमलावरों की तलाश करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अलीम नगर निवासी फिरोज खान मिया खान (45) यह रोजाना तड़के सब्जी मंडी में होलसेल में खरीदी-बिक्री का काम किया करते हैं। सोमवार की दोपहर वह घर के सामने के कमरे में सोये हुए थे। ढाई बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने बडे़ ही चालाकी के से उनके घर में घुसकर फरसा से गर्दन पर वार कर वहां से भाग निकले। जहां आरोपी के हाथ से फरसा वहीं छूट गया। फिरोज खान द्वारा शोर मचाने पर अड़ोसपड़ोस के लोग दौड़े चले आए। लहूलुहान होकर जख्मी हुए फिरोज खान को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी नागपुरी गेट पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच घटनास्थल का पंचनामा किया व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसने दो नकापोश आरोपी भागते दिखाई दिए है वहीं जख्मी फिरोज खान के बेटे द्वारा की गई शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से जांच शुरू की है।
Created On :   27 Dec 2022 2:19 PM IST