- Home
- /
- मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा...
मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई वैन, 6 की मौत

By - Bhaskar Hindi |30 Dec 2021 5:35 AM IST
औरंगाबाद के पास हादसा मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई वैन, 6 की मौत
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। सिल्लोड़ मंगरुल के पास खड़े ट्रैक्टरसे पिकअप वैन टकराने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मोढा फाटे के पास गन्ने से भरा ट्रैक्टर बिगड़ जाने के कारण मार्ग के किनारे खड़ा था तभी देर रात वहां से गुजर रही पिकअप क्रमांक MH- 20 CT 2981 के चालक ने टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हुए हैं। मृतकों के नाम जीजाबाई गणवत खेलवणे (60), संजय संपत खेलवणे ( 42), संगीता रतन खेलवणे ( 35), लक्ष्मीबाई अशोक खेलवणे (45), अशोक संपत खेलवणे (52) बताए गए हैं। अन्य एक की शिनाख्त की जा रही है। घायलों को पास ही के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कीर्तने व उनकी टीम कर रही है।
Created On :   30 Dec 2021 11:03 AM IST
Next Story