ईद के दिन मस्जिद में नाबालिग बालक के साथ अननैचुरल सेक्स

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
इमाम की करतूत ईद के दिन मस्जिद में नाबालिग बालक के साथ अननैचुरल सेक्स

डिजिटल डेस्क,वर्धा। आनंद नगर परिसर में मौजूद मदीना मस्जिद में इमाम समीउल्लाह खान अब्दुल हमीद खान (25) निवासी आनंद नगर ने ईद के दिन सुबह 10 से 10.45 बजे के दौरान नाबालिग बालक के साथ दुराचार करने की घटना घटी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी मौलाना समीउल्लाह खान अब्दुल हमीद खान को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आनंद नगर परिसर में मौजूद मदीना मस्जिद के इमाम समीउल्लाह खान अब्दुल हमीद खान ने बगल के घर में सोए हुए बालक को आवाज दी।  बालक घर पर सोया हुआ था। उसकी मां ने जगाकर इमाम साहब द्वारा बुलाए जाने पर बालक को मस्जिद में भेज दिया। 10 से 15 मिनट के पश्चात जब बालक रोते हुए घर लौटा तो उसकी मा ने रोने का कारण पूछा। बालक ने डरते हुए माता को मौलाना द्वारा दुराचार करने की घटना बताई। जिसके पश्चात बालक की माता ने रामनगर पुलिस थाना में दोपहर 3 बजे इमाम समीउल्लाह खान अब्दुल हमीद खान (25) के खिालफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मौलाना के खिलाफ धारा 377 व पोक्सो एक्ट की धारा 10, 12, 6, 8 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी इमाम समीउल्लाह खान अब्दुल हमीद खान को  आनंद नगर परिसर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई रामनगर पुलिस थाना के थानेदार हेमंत चांदेवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चन्नोर, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय मिश्रा और पोक्सो एक्ट की पुलिस उपनिरीक्षक प्रीति आडे ने की। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है

कई बार इमाम ने की यह हरकत
बालक की माता ने पुलिस को मामला दर्ज करते समय बताया है कि, इमाम ने इससे पूर्व कई बार बालक के साथ दुराचार किया है। साथ ही इमाम ने बालक को यह बात बताने पर मारने के धमकी दी है।

करतूत पर पर्दा डालने बालक को धमकाया
इमाम ने कई बार बालक के साथ दुराचार किया है।   दुराचार करने के बाद इमाम ने बात छिपाने के लिए बालक को दस रुपए दिए थे। साथ ही किसी को भी बात बताने पर धमकी भी दी थी।

 

 

 

Created On :   20 Oct 2021 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story