असंतुलित विकास पर्यावरण बिगड़ने का कारण : डॉ वैद्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कमला नेहरू महाविद्यालय में आॅल इंडिया प्रोग्रेसिव फोरम (अखिल भारतीय प्रगतिशील विचार मंच) की ओर से पर्यावरण विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पर्यावरण औद्योगिकी एवं अनुसंधान केंद्र (नीरी) के संचालक डॉ अतुल वैद्य थे। अध्यक्षता लोक वाङमयगृह के संचालक डॉ. भालचंद्र कानगो ने की। डॉ स्मिता वंजारी प्रमुख अतिथि थी। कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक बडवाईक, फोरम के उपाध्यक्ष डॉ. युगल रायलु एवं महासचिव अनिल राजीमवाले उपस्थित थे। डॉ वैद्य ने गांधीजी के कथन को दोहराते हुए कहा कि हमारी विलासिता की लालच ने पर्यावरण का ह्रास किया है। एक घर सभी के लिए काफी होता है, लेकिन लोग अपनी अमीरी के दम पर चार-चार घर खरीदते हैं। असंतुलित विकास धरती को बरबाद कर देगा। डॉ रायलू ने कहा कि जोशी मठ की दुर्घटना के परिपेक्ष्य में पर्यावरण की सुरक्षा का सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है। फोरम के प्रभारी सी एम मौर्य ने आभार माना। संचालन डॉ. सरिता तिवारी ने किया। सफलतार्थ डॉ. वैशाली चरजन, डाॅ. रश्मि दुबे, प्रा नेहा ठाकुर, रवि पराते, जयवंत गुरवे, पी वी नायडू, सुश्री प्रगति खपरडे, सुश्री करुणा साखरे एवं सुश्री प्राची माहुरकर ने प्रयास किया।
Created On :   21 Feb 2023 12:52 PM IST