- Home
- /
- मालेगांव में दो कोरोना संदिग्ध...
मालेगांव में दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मृत्यु, 47 पाजिटिव

डिजिटल डेस्क, मालेगांव। मालेगांव सामान्य अस्पताल में कोरोना के संदिद्ध मारीजों के रूप में दाखिल दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों मरीजों के सैम्पल जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए थे, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट आने से पहले ही दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। उनकी रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मृत संक्रमित थे या नहीं। मालेगांव के सामान्य अस्पताल में गुरुवार 16 अप्रैल को मालेगांव निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला व 81 वर्षीय वृद्ध पुरुष को इलाज के लिए दाखिल किया गया था। गुरुवार की रात महिला व 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे पुरुष की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। इससे पूर्व मालेगांव व नांदगांव तहसील निवासी 2 महिलाओं की दिनांक 12 अप्रैल की रात को इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। इसमें से नांदगांव की मृत महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि मालेगांव निवासी मृत महिला की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षा में है। मालेगांव शहर मे कोरोना के मरीजों की संख्या 47 हुई है। इसमें से 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई हैं।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 105 आरोपियों को सजा
जलगांव में कोरोना विषाणु का संसर्ग व बढ़ रहे प्रसार को रोकने के लिये प्रतिबंधक उपाय के रूप में संपूर्ण जलगांव जिले में लॉकडाउन घोषित किया है। इस लॉकडाउन के दौरान जो समाज विघातक लोग सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर विविध धारा के अनुसार अपराध दर्ज हो रहे है। इसी के अनुसार चालीसगांव शहर में भादंवि की धारा 188, राष्ट्रीय व्यवस्थापन कानून -2005 व भारतीय साथ रोग नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 105 के तहत न्यायालय ने आरोपियों को सजा सुनायी है।
न्यायालय ने पुलिस थाने में दर्ज हुए अपराधों के आरोपियों को सजा सुनायी है। (1) चालीसगाव शहर पुलिस स्टेशन - 40 केसेस, (2) चालीसगाव ग्रामीण पुलिस स्टेशन -60 केसेस (3) जामनेर पुलिस स्टेशन - 05 केसेस कुल 105 केसेस के आरोपियों को सजा सुनायी गई। शासन द्वारा समय-समय पर लॉक डाऊन के अनुसार पारित किये गए आदेशों का पालन करने के बारे में पुलिस अधिक्षक डा. पंजाबराव उगले ने आह्वान किया है। जलगांव जिले के जो नागरीक लॉक डाऊन के आदेश का पालन नहीं करते है उनपर अपराध दर्ज किये जायेंगे।
Created On :   17 April 2020 10:14 PM IST