- Home
- /
- वाहन का धक्का लगने के विवाद में दो...
वाहन का धक्का लगने के विवाद में दो परिवारों में मारपीट

डिजिटल डेस्क, खामगांव(बुलढाणा)। बीट के वाहन का धक्का लगने पर विवाद होकर चार व्यक्तियों ने मिलकर तीन व्यक्तियों को मारपीट करने की घटना तहसील के उमरा अटाली यहां घटी। इस मामले में शिकायत केद आधार पर हिवरखेड पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरा अटाली यहांके सोपान नामदेव गव्हाले ने हिवरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है, इस निर्माण कार्य के लिए बीट लेकर आए वाहन का निवृत्ति गव्हाले के घर को गलती से धक्का लगा। जिस कारण निवृत्ती गव्हाले, रूख्मिनी निवृत्ति गव्हाले, मंगेश निवृत्ति गव्हाले ने विवाद करते सोपान गव्हाले समेत उनके भाई एवं भतीजे से मारपीट की। उसी तरह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिस परसे हिवरखेड पुलिस ने उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आगे की जंाच पुलिस कर रही है।
Created On :   24 Dec 2022 6:17 PM IST