- Home
- /
- घर में सोए दो भाइयों की सांप के...
घर में सोए दो भाइयों की सांप के डसने से मौत

By - Bhaskar Hindi |12 Sept 2022 8:45 AM IST
देव्हाडा (खुर्द) ग्राम की घटना घर में सोए दो भाइयों की सांप के डसने से मौत
डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा)। घर में सो रहे दो भाइयों की सांप के डसने से इलाज दौरान मृत्यु हो गई। घटना तहसील के ग्राम देव्हाडा (खुर्द) में घटित हुई। इस घटना से ग्राम में शोक का माहौल है। मृतकों के नाम उत्कर्ष बलवीर डोंगरे (10) तथा सुशील बलवीर डोंगरे (8) है। बताया जाता है कि बच्चों के पिता रायपुर शहर में काम करते हैं। उत्कर्ष व सुशील अपनी मां व दादी के साथ घर में सोए थे। इस दौरान सांप ने डस लिया। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। हालात बिगड़ी तो नागपुर रेफर किया गया। जहां दोनों की मध्यरात्रि मृत्यु हो गई।
Created On :   12 Sept 2022 12:11 PM IST
Next Story