जादू-टोने से दूसरों का मर्ज भगाते थे दो भोंदू, पुलिस ने कर दिया उनका ही इलाज

Two Bhondu used to drive away the merge of others by witchcraft, the police treated them only
जादू-टोने से दूसरों का मर्ज भगाते थे दो भोंदू, पुलिस ने कर दिया उनका ही इलाज
अंधश्रद्धा जादू-टोने से दूसरों का मर्ज भगाते थे दो भोंदू, पुलिस ने कर दिया उनका ही इलाज

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। जादू-टोने के जरिए इलाज करने के बहाने लोगों से पैसे ऐंठने वाले उत्तर प्रदेश के एक ठग और उसके साथी को क्रांति चौक पुलिस ने महसूल प्रबोधनी गेट के सामने बेड़ियां पहना दीं। गिरफ्तार आरोपी शहजाद अंसारी निरास अंसारी (26) व मुहम्मद नईम मलिक मुहम्मद यामीन (40, इंचोली तहसील, मेरठ, उत्तर प्रदेश) से पुलिस ने जादू-टोना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी पहले 250 रुपए लेकर जादू-टोना का इलाज कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उक्त जगह गई और देखा कि बाहर के कमरे में शहजाद अंसारी एक टेबल पर बैठकर मरीजों से राशि लेने के साथ ही रजिस्टर में उनके नाम लिख रहा है। पूछताछ करने पर बताया कि बाबा भीतर के कमरे में हैं। पुलिस के अंदर जाने पर बाबा के पीछे साईं बाबा की बड़ी और अन्य देवताओं के तस्वीरें व जादू-टोना की सामग्री मिली।

पहले 250, बाद में 10,000
पता चला कि किसी रोग का इलाज करने वाले नागरिकों से बाबा पहले 250 रुपए और दुबारा आने पर 4 से 10 हजार लेकर इलाज करता था। शहर के कई नागरिकों को तो रोजाना आने के लिए कहा जा रहा था। दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र जादू-टोना कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पीआई डॉ गणपत दराड़े कर रहे हैं।

विजिटिंग कार्ड पर लिखा था तंत्र मंत्र सम्राट
नागरिकों से रुपए लेकर उन्हें विजिटिंग कार्ड दिया जाता था। उस पर तंत्र मंत्र सम्राट मियां मूसाजी और जादू-टोना की पूरी जानकारी लिखी हुई थी। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक डाॅ. गणपत दराड़े, पीएसआई संतोष राऊत, महादेव गायकवाड़, एएसआई नसीम खान, मंगेश पवार, नरेंद्र गुजर, अनंत कुलकर्णी, कृष्णा चौघरी अन्य कर्मियों ने की।

 

Created On :   21 Aug 2021 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story