1.91 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Two arrested with drugs worth Rs 1.91 crore
1.91 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
प्रकरण दर्ज 1.91 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  1.91 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी टीम ने दो युवकों को पकड़ा है।   उन्हें अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। नशे के इस कारोबार के मुंबई से तार जुड़े होने का पता चला है। मुख्य आरोपी की तलाश में स्थानीय अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी पथक मुबई जाने की तैयारी में है। सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं  दोनों युवक : आरोपी कुणाल कुख्यात बदमाश है। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ इमामवाड़ा में हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ था। उस वक्त वह नाबलिग था, जबकि उसका मित्र गौरव कक्षा 12वीं तक शिक्षित है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नहीं है, जिससे दोनों जल्दी अमीर बनना चाहते हैं। इसलिए ड्रग्स की तस्करी में शामिल हो गए। इसके पीछे और भी लोग शामिल होने की आशंका है।

गुप्त सूचना मिली थी : पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम नगर निवासी कुणाल गोविंद गभने (18) और उसके साथी गौरव संजय कालेश्वर (22) हैं। स्थानीय अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी टीम को गुप्त सूचना िमली थी कि गुरुवार की रात वर्धा मार्ग से दो युवक नशीला पदार्थ एमडी (मॅफेडान) लेकर नागपुर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सादे लिबास में मार्ग पर घेराबंदी की। संदेह के आधार पर दोनों युवकों को वर्धा रोड पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके दोपहिया वाहन की डिक्की से 1 िकलो 911 ग्राम एमडी पावडर िमला है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 91 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियाें के पास से 3 मोबाइल (कीमत 21 हजार), 5 हजार रुपए नकद और दोपहिया वाहन (कीमत 50 हजार) इस तरह कुल 1 करोड़ 91 लाख 86 हजार रुपए का माल जब्त िकया गया है।

नागपुर में पहली बार मिली इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स  : प्रारंभिक तौर पर हुई पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुंबई से एक व्यक्ति वर्धा आया था। वर्धा मेें उन्हें ड्रग्स उपलब्ध करवाया गया। उसके बाद वह उसे नागपुर में लेकर आ रहे थे। शहर पुलिस के इतिहास में संभवत: पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स (एमडी) पकड़ी गई है। इसके चलते पुलिस अब मुख्य आरोपी को पकड़ने मुंबई जाने की तैयारी में है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, उपायुक्त मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनोज सिडाम, सहायक निरीक्षक राहुल डोंगरे, विकास दांडे, बलराम झाडोकर, प्रमोद घाटे, सुनील इंगले, सुशील गवई, राहुल पाटील आदि ने कार्रवाई की है।
 

Created On :   4 March 2023 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story