- Home
- /
- ट्रक ने दो वाहनों को उड़ाया, 5 की...
ट्रक ने दो वाहनों को उड़ाया, 5 की मौत, 6 घायल

डिजिटल डेस्क, जलगांव। ट्रक ने दो पिकअप वाहनों को उड़ा दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार की सुबह नसीराबाद टोल प्लाजा के पास हुआ। प्रारंभिक अनुमान है कि सुबह के समय ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। नसीराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजपुर में बुधवार को पशु बाजार लगता है। जलगांव से बकरियों को लेकर बोलेरो पिकअप वाहन (नंबर एमएच 43 एडी 1051) और (एमएच 43 बीबी0050) भुसावल की ओर जा रहे थे। इस समय एक ट्रक ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। बेकाबू ट्रक ने फ्लाईओवर के खंभे से टकराकर दोनों पिकअप वाहन को चकनाचूर कर दिया, जबकि बोलेरो वाहन में सवार यात्री पुल के नीचे गिर गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोदावरी अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. हादसे में छह लोग घायल हो गए जिनका इलाज डॉ उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसे के बाद दौड़ा पुलिस प्रशासन
नसीराबाद सहायक निरीक्षक किरण मोरे, उप निरीक्षक राजू सालुंखे, राजमार्ग यातायात पुलिस के सहायक निरीक्षक सुनील मेधे, उप निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, सहायक फौजदार सुनील पाटिल, किरण हिवाराले, अनिल सपकाले, पवन देशमुख, हितेश पाटील, दीपक पाटिल और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकालने के बाद यातायात सुचारू किया गया।
Created On :   29 Jun 2022 11:46 AM IST