- Home
- /
- कर्ज से परेशान किसान ने जहर गटककर...
कर्ज से परेशान किसान ने जहर गटककर की खुदकुशी

By - Bhaskar Hindi |20 Oct 2021 7:04 AM IST
यवतमाल कर्ज से परेशान किसान ने जहर गटककर की खुदकुशी
डिजिटल डेस्क, रालेगांव(यवतमाल)। तहसील के पिपरी सावीत्री गांव में एक किसान ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली। किसान का नाम मनोहर अण्णाजी मिलमिले (40) बताया गया है। उस पर फसल कर्ज बढ़ रहा था। उसी प्रकार लगातार फसल न होने से वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश से कपास, सोयाबीन का नुकसान देखकर भविष्य में बैंक का कर्ज कैसे चुकाएं इसी के चलते उसने जहर गटक लिया था। उसके परिवार में पत्नी, 2 बेटी का परिवार है। घटना की जानकारी मिलते ही वडकी पुलिस कर्मी पिपरी सावीत्री गांव में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसान के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रालेगांव ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है।
Created On :   20 Oct 2021 12:33 PM IST
Next Story