- Home
- /
- महिला मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर...
महिला मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॅाली पलटी, 21 घायल

डिजिटल डेस्क, लाखनी (भंडारा) । सुबह के समय रोपाई कार्य कर वापिस लौट रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में 21 महिला मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना लाखनी तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र के माडगी ग्राम के तिरूपति विद्यालय के पास गुरुवार की सुबह 8.00 बजे के दौरान घटित हुई। घायल महिला मजदूरों में अंबाबाई अर्जुन कांबले (65), छाया विजय रणदिवे (60), छाया बलीराम नागपुरे (55), पुष्पा लिहिनदास मेश्राम (50), मुक्ता नारायाण तिवाडे (70), इंदिरा ईश्वर चौधरी (65), सविता ईश्वर पाल (45), भागरता भागवत पचारे (65), अर्चना रघुनाथ बोरीकर (35), राजश्री पृथ्वीराज पडोले (35), सुनिता भागवत रणदिवे (55), वनिता महेश बोरीकर (32), देवांगणा हेमराज घरोटे (21) शामिल हैं। इन सभी का ग्रामीण अस्पताल में इलाज शुरू है। कुछ महिला मजदूरों की हालत गंभीर होने से उन्हें आगे के इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।
प्रफुल्ल समरीत के पिंपलगांव के खेत में सुबह के समय धान की रोपाई के लिए माडगी की स्थानीय 21 महिला मजदूर ट्रैक्टर से गई थी। वापसी की यात्रा में मोड पर चालक का नियंत्राण बिगड़ने से ट्राली पलटी हो गई जिसके कारण 21 में से 13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान खेत जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चंद्रकांत निंबार्ते को दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली की आवाज आने से वे घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल 4 महिला मजदूरों को अपनी कार में बिठाकर इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल लाखनी ले गए। वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रसन्नजीत बलवीर ने घायलों का इलाज शुरू किया। तब तक बचे सभी घायल मजदूर महिलाओं को ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। उन में से अंबाबाई कांबले, छाया रणदिवे, छाया नागपुरे, पुष्पा मेश्राम, मुक्ता तिवाडे, इंदिरा चौधरी इनकी तबीयत गंभीर होने से उनको सामान्य अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लाखनी पुलिस को दी गई। पुलिस उपनिरीक्षक माधव वनवे, पुलिस सिपाई नितीन बोरकर ने जखमीयों से पूछताछ की। घटनास्थल अड्याल थाने के अधिकार में होने से अड्याल पुलिस को जानकारी दी गई। सहायक फौजदार गंगाधर आले, ग्रामीण अस्पताल पहुंचे व घायलों का हाल पूछा। सहायक पुलिस निरीक्षक सुधीर बोरकुटे के मार्गदर्शन में अडयाल पुलिस में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी।
Created On :   14 July 2022 4:33 PM IST